हिंदी दिवस २००२३-२४
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक १४ सितंबर,२०२३ को हमारे विद्यालय में कुछ
प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था | इस प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रधानाचार्या
श्रीमान अनीता पिंटो जी, सह-संचालक श्रीमान बलराम दास जी और सह-संचालिका श्रीमती
मिनाक्षी बंगेरा जी ने अपनी उपस्थिति देकर इसकी शोभा बढाई | पहली प्रतियोगिता कनिष्ठ
सदन की ‘हास्य कविता वाचन’ और जेष्ठ सदन की ‘वाद-विवाद’ प्रतियोगिता सुबह आठ बजे
माध्यमिक विभाग द्वारा आयोजित की गई | इसमे छठी और सातवीं कक्षा के छात्रों ने हास्य
कविता प्रस्तुत की और आठवीं,नौवीं दसवीं और ग्यारहवीं के छात्रों ने वाद-विवाद की प्रतियोगिता
की | प्रतियोगिता की निर्णायिका श्रीमती संध्या देशमुख जी और श्रीमती सोनाली नाफडे जी थी |
प्रतियोगिता के विजेता -- कनिष्ठ सदन ओवी कुचेकर पहला स्थान , प्रियंका सोलंकी
दूसरा स्थान, ताकी रंगारी तीसरा स्थान , दिया मुदीया चौथा स्थान | जेष्ठ सदन ------ प्रथम
श्रेष्ठ वक्ता अर्नव तारे , द्वितीय श्रेष्ठ वक्ता समृधि पाटिल ,कावेरी सदन प्रथम और गोदावरी
सदन दूसरा स्थान | साथ ही एहसान नसीम खान ने हिंदी भाषा के महत्त्व पर अपने विचार
प्रस्तुत किए |
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता पिंटो जी ने अपने अनमोल वचन प्रस्तुत
किए और परिणामों की घोषणा की | शुभम पालीवाल द्वारा आभार प्रकट के
साथ ही कार्यक्रम समाप्त हुआ |
इसके बाद दोपहर १.३० बजे प्रथमिक विभागा द्वारा हिंदी समूह गान व हास्य कविता
वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की
प्रधानाचार्या श्रीमान अनीता पिंटो जी, सह-संचालक श्रीमान बल राम दास जी और सह-संचालिका
श्रीमती मिनाक्षी बंगेरा जी ने अपनी उपस्थिति देकर इसकी शोभा बढाई | इस प्रतियोगिता में
चौथी व पाँचवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता के परीक्षक थे ---- श्रीमती नीलम
डंगवाल जी और श्रीमती प्रीति ठाकुर जी | इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपना उत्साह दिखाते
हुए कविता का वाचन किया | इस प्रतियोगिता के विजेता----- चौथी कक्षा के काव्य शिंदे प्रथम
स्थान ,सानवी सावंत दूसरा स्थान, क्रिशिता पाटिल तीसरा स्थान | पाँचवीं कक्षा से पिहू पांडे
प्रथम स्थान , निरवी ठाकरे दूसरा स्थान , अथर्व कलम तीसरा स्थान |
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता पिंटो जी ने अपने अनमोल वचन प्रस्तुत किए
और परिणामों की घोषणा की | आभार प्रकट के साथ ही कार्यक्रम समाप्त हुआ |
धन्यवाद
Updated on - September 2023