हिंदी दिवस २०२४-२५

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक ३० सितंबर, २०२४ को हमारे विद्यालय में स्वरचित काव्य पाठन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | इसमे सातवीं कक्षा के चारों दल – कावेरी, गंगा ,गोदावरी और यमुना दलों के छात्रों ने स्वरचित कविता प्रस्तुत की | कविता के विषय – भारत देश , प्रकृति और किसान थे | कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय गीत से किया गया | स्वागत प्रस्तुति के उपरांत ‘दिया पुजारी’ ने हिंदी के विषय में अपने विचार व्यक्त किए | इसके उपरांत प्रतियोगिता आरंभ हुई सभी प्रतियोगियों ने दिए गए विषयों पर अपनी कविता प्रस्तुत की | प्रतियोगिता की निर्णायिका श्रीमती रेखा नलावडे जी और श्रीमती गौरी साने जी थी | प्रतियोगिता की निर्णायिका श्रीमती रेखा नलावडे जी ने अपने अनमोल वचन प्रस्तुत किए | समृद्धि द्वारा आभार प्रकट के साथ ही कार्यक्रम समाप्त हुआ |







Contact Us

S A R A S W A T I

Loading